यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 21 जून 2016

धोनी वनडे क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाले पहले विकेट-कीपर

कैप्टन कूल के नाम से प्रसिद्ध इंडियन क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के लिए जिम्बाब्वे (Zimbabwe) दौरा रेकॉर्डों (Record) की सौगात लेकर आया।  अपनी कप्तानी पर उठ रहे तमाम सवालों का अपने तरीके से जबाब देते हुए, जिम्बाब्वे वनडे सीरिज (One-Day Series) पर इंडिया ने कब्ज़ा कर लिया है।  

फोटो सौजन्य से - बीसीसीआई

जिम्बाब्वे में महेंद्र सिंह धोनी की सेना ने तीन एक दिवसीय मैचों की सिरीज़ को जीत कर धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराइ है।  तीसरे वनडे में भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराते हुए 3-0 से सीरिज को क्लीन स्वीप कर दिया।  इस जीत के साथ ही भारतीय कप्तान माही के नाम दो और कीर्तिमान शामिल हो गए हैं।

भारत के पूर्व विकेटकीपरों (Wicket-Keeper) को पीछे छोड़ते हुए महेंद्र सिंह धोनी एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (One-Day Internationals) क्रिकेट (Cricket) में 350 खिलाडियों को आउट करने वाले पहले भारतीय विकेट-कीपर बल्लेबाज बन गए हैं, और दुनिया के चौथे विकेट-कीपर हैं।  धोनी ने अभी तक 261 कैच पकड़े हुए हैं और 278 मैचों में 89 बार स्टंप आउट किया है।

श्रीलंका (Sri Lanka) के विकेटकीपर कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara) 482 विकेट लेकर इस सूची में पहले, आस्ट्रेलिया (Australia) के एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) 472 विकेट लेकर दुसरे और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के मार्क बाउचर (Mark Boucher) 424 विकेट लेकर विश्व में तीसरे स्थान पर हैं।

इसके अलावा धोनी ने कैप्टन के रूप में 107 वनडे मैच जीत कर ऑस्ट्रेलिया (Australia)  के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर (Allan Border) के रिकॉर्ड की बराबरी कर लिया है।  बॉर्डर 178 मैच (Match) में कप्तानी करते हुए 107 मैच जीत कर विश्व में दुसरे स्थान पर है और धोनी ने इसके रिकॉर्ड की बराबरी की है।  कैप्टन (Captain) के तौर पर सबसे ज्यादा 165 वनडे जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया (Australia) के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) के नाम है।     


मंगलवार, 14 जून 2016

योग (YOGA)- जीवन में नव-ऊर्जा का संचार

फोटो सौजन्य से - फ्रीपिक डॉटकॉम
आज के इस भाग दौर भरी जिन्दगी में अपने आप को स्वस्थ रखना बहुत मुश्किल हो गया है। ऐसे में योग को अपना कर शरीर, मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ रख सकते है। योग एक प्राचीन जीवन पद्धति है। योग को धर्मं आस्था और अन्धविश्वास से ऊपर उठकर एक विज्ञानं माना जाता है, जो जीवन जीने की कला सिखाता है। योग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाकर जीवन में नव-ऊर्जा का संचार करता है। आप अपने दिनचर्या में योग को शामिल कर लें तो आपका हेल्थ तो अच्छा रहेगा ही साथ ही साथ कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है।

योग के फायदे हैं Benefits of Yoga 

Ø  योग करने से रोगों से लड़ने की क्षमता बढती है। आप बुढ़ापे में भी जवानी की तरह दुरुस्त रह सकते हैं। हमेशा अपने आप को तरोताजा महसूस करते हैं। शरीर स्वस्थ, नीरोग और बलवान बना रहता है।

Ø  रोजाना योग करना हमारे तन और मन दोनों की शांति के लिए एक वरदान है। साथ ही ये हमारे धन की हानि को बचा रहा है, बार बार डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ेगा।

Ø  यदि आप जिम जाते है तो जिम में केवल किसी खास अंग का ही एक्सरसाइज हो पाटा है और जिम जाने के लिए अलग से समय निकलना पड़ता है, लेकिन योग से शरीर के सभी अंगों का एक्सरसाइज हो जाता है और इसे घर पर ही कम समय में किया जा सकता है।

Ø  निरंतर योग के अभ्यास से शरीर का फैट कम होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए योग वरदान है बिना किसी दवाई के दिन में एक बार योग करके डायबिटीज पर कंट्रोल पाया  जा सकता है।

Ø  योग करने से तनाव दूर होता है, अच्छी नींद आती है,भूख भी समय पर लगता है और डाइजेशन ठीक हो जाता है। अगर आप सुबह उठकर प्राणायाम का अभ्यास करते हैं तो दिन भर मन प्रसन्न रहता और तनाव महसूस नहीं होता है।

Ø  प्राणायाम करने से श्वसन सम्बन्धी रोग में काफी लाभ मिलता है। दमा, एलर्जी, साइनोसाइटिस,पुराना नजला, जुकाम आदि रोगों में तो प्राणायाम बहुत फायदेमंद साबित हुआ है।

Ø  अनुलोम-विलोम करने से फेफड़ों की ऑक्सीजन ग्रहण करने की क्षमता बढ़ जाती है,जिससे शरीर की कोशिकायों में ओक्सीजन प्रवाह बढ़ जाता है, इसका पुरे शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

Ø  योग ब्लड शुगर लेवल को घटाता है साथ ही एलडीएल या बैड कोलेस्ट्रोल को भी घटाता है।      

लोक अड्डा LOK ADDA