ग्रीन टी (Green Tea) हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। पिचले कुछ सालों में ग्रीन टी की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। वजन कम करने वालों का ये पसंदीदा पेय है. ग्रीन टी पीने से न केवल सामान्य बीमारियां दूर होती है बल्कि कैंसर और अल्जाइमर के मरीजों के लिए भी यह काफी लाभदायक साबित हुआ है। ग्रीन टी पीने से आप तरोताजा महसूस करेंगे। ग्रीन टी को कैमिला साइनेंसिस की पत्तियों को सुखाकर बनाया जाता है। आइए हम आपको बताते हैं कि ग्रीन टी पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है।
ग्रीन टी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती देता है। ग्रीन टी में विटामिन सी, पालीफिनोल्स के अलावा अन्य एंटीआक्सीडेंट भरपूर मात्र में पाए जाते हैं जो कि शरीर के फ्री रेडीकल्स को नष्ट कर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। पालीफिनोल्स शारीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाता है और शरीर रोग-मुक्त बना रहता है।
ग्रीन टी पीने से शारीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। जिसके कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा संतुलित रहती है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा संतुलित रहने से रक्तचाप नियंत्रित रहता है। ग्रीन टी खून को पतला बनाए रखता है जिससे खून का थक्का नहीं बन पाता। ग्रीन टी पीने से हार्ट अटैक होने की आशंका बहुत कम रहती है।
ग्रीन टी कैंसर के सेल के विकास को रोकता है। ग्रीन टी मुंह के कैंसर के लिए बहुत ही लाभदायक है। इसके नियमित सेवन से पाचन नली और मूत्राशय के कैंसर की आशंका न के बराबर रहती है। इसलिए कैंसर के मरीजों के लिए ग्रीन टी रामबाण काम करता है।
ग्रीन टी से वजन कम करने में बहुत मदद मिलती है क्योंकि इससे मेटाबोलिज्म बढ़ता है जिससे भोजन बसा की बजाय उर्जा में ज्यादा बदलता है जिससे वजन नियंत्रित रहता है। ग्रीन टी में मौजूद कैफीन से कैलोरी खर्च करने की गति भी बढ़ जाती है। इसके कारण वजन कम होता है।
ग्रीन टी मुंह के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ग्रीन टी में ऑक्सीकरण रोधी पॉलीफिनॉल पाया जाता है जो मुंह में उन तत्वों को खत्म कर देता है जो सांस संबंधी परेशानियों के लिए जिम्मेदार होते हैं।
ग्रीन टी शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करती है, और इन्सुलिन दवा के हानिकारक प्रभावो को कम करने में भी मदद करती है। एक शोध के अनुसार ग्रीन टी शरीर में ना सिर्फ टाइप 1 डाइबिटीज को कम करता है बल्कि इसके बुरे प्रभाव को भी कम करता है।
ग्रीन टी के व्यापक प्रभाव को नकारा नहीं जा सकता है और कई रोगों के इलाज में यह रामबाण साबित हुआ है। ग्रीन टी अल्जाइमर, पार्किंसन, मल्टीपल स्कलेरोज, कैंसर, मोटापा और हृदय संबंधी रोगों के लिए काफी लाभदायक साबित हुआ है।
*लोक अड्डा पर दी गई सभी सामग्री केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। हमारा आपसे विनम्र अनुरोध है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट या चिकित्सक से सलाह अवश्य लें।
